उत्तर प्रदेश

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: राजधानी दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जरा सी बात पर उपजा विवाद जानलेवा साबित हुआ. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास सीट के विवाद में एक पूर्व आईएएस अधिकारी और उसके बेटे ने बेरहमी से एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया.

मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुए झगड़े में पूर्व IAS संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे ने पवन शर्मा की जमकर पिटाई की और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत पाया गया, और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर खूनी संघर्ष

दिल्ली मेट्रो के अंदर एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है, जहां सीनियर सिटीजन सीट को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. मेट्रो में यात्रा के दौरान एक पूर्व आईएएस अधिकारी और उसके बेटे ने मिलकर एक अन्य यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मंडी हाउस से शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पवन शर्मा अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां दुर्गा देवी के साथ यमुना विहार की ओर जा रहे थे. जब वे मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, तो पूर्व आईएएस संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह ट्रेन में चढ़े. इस दौरान आरक्षित सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तोड़ा दम

आरोपियों ने पवन शर्मा को थप्पड़ मारे और बेरहमी से पीटते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिया. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पवन शर्मा बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व आईएएस संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें-यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

47 seconds ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago