उत्तर प्रदेश

मस्जिद में राजनीतिक बैठक पर बवाल, सपा सांसद डिंपल यादव विवादों में, मौलाना रजवी की कड़ी आलोचना

समाजवादी पार्टी (SP) की लोकसभा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) एक मस्जिद के अंदर राजनीतिक बैठक में शामिल होने के कारण विवादों में आ गई हैं. इसकी आलोचना अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Shahabuddin Razvi Barelvi) ने की है.

मौलाना रिजवी ने क्या कहा ?

मौलाना रजवी ने आईएएनएस से कहा,

“डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपने कपड़ों और मस्जिद की पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए था. बिना दुपट्टे के उनका आना मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाता है. मस्जिद पूजा और इबादत के लिए एक पवित्र जगह है, राजनीति के लिए नहीं. डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को इसकी माफी मांगनी चाहिए.”

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भी निंदा

वहीं इस घटना को शर्मनाक बताते हुए मौलाना रजवी ने बैठक आयोजित करने वाले सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी (Mohibullah Nadvi) की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि मस्जिद को राजनीतिक जगह बनाने के लिए उन्हें समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.

इसे भी पढ़े- ‘चुनाव बहिष्कार’: क्या विपक्ष के बिना भी हो सकते हैं चुनाव? जानिए नियम

स्वामी प्रसाद मौर्य पर क्या कहा ?

मौलाना रजवी ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर सनातन धर्म का लगातार अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि,

“सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार रामचरितमानस की एक प्रति जलाई थी. हम में से कई लोगों ने, जिनमें मैं भी हूं, उन्हें पार्टी से हटाने की मांग की थी, लेकिन अखिलेश यादव ने मना कर दिया था.”

उन्होंने बताया कि बाद में मौर्य ने सपा छोड़ दी और एक साल बाद अपनी नई पार्टी बना ली है. रजवी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार ऐसे बयान देते हैं जिनसे दूसरे धार्मिक समुदायों की भावनाएं आहत होती हैं. इसलिए उनकी राजनीतिक भागीदारी सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा है.

मस्जिद के अंदर राजनीतिक बैठक ने विवाद

मस्जिद के अंदर हुई कथित राजनीतिक बैठक ने विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. हालांकि, समाजवादी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है. अखिलेश यादव और डिंपल यादव दोनों ने राजनीतिक बैठक होने के दावे को नकारा है और इसे राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश बताया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago