उत्तर प्रदेश

बेटे को बेचकर अस्पताल से पत्नी को कराया डिस्चार्ज, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए अपने 3 साल के बेटे को बेच दिया.

बेटे को बेचकर भरा अस्पताल का बिल

बता दें कि बरवा पट्टी निवासी हरीश पटेल नामक के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, डिलीवरी के बाद जब उसने बिल चुकाने में असमर्थता जताई तो अस्पताल ने उसकी पत्नी को डिस्चार्ज करने से मना कर दिया. जिसके बाद हरीश ने मजबूरी में अपने बेटे को एक दंपति के हाथों बेचकर अस्पताल का बिल चुकाया और पत्नी-बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया.

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एक्शन लेते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में बिचौलिया अमरेश यादव, बच्चे को खरीदने वाले भोला यादव और उसकी पत्नी कलावती यादव, एक फर्जी डॉक्टर तारा कुशवाह, और अस्पताल की सहायिका सुगांती शामिल हैं. इसके अलावा, रिश्वत लेने के आरोप में एक कांस्टेबल को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- “कहां हैं सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा?” शिमला मस्जिद विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- मोहब्बत के सारे दुकानदार खामोश हैं

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इस घटना ने समाज में आर्थिक असमानता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गहरा सवाल खड़ा किया है. यह घटना एक महत्वपूर्ण चेतावनी है कि समाज और सरकारी तंत्र को ऐसे मामलों के प्रति अधिक संवेदनशील और सक्रिय रहना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…

27 minutes ago

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

49 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago