लखनऊ / अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से एक बड़ी और खास अपील की है. अंबेडकरनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि मुस्लिम बंधु अब तक भाजपा को हराने के लिए वोट करते रहे हैं, लेकिन अब वे एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट करके देखें.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कभी भी किसी योजना में धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया है.
अंबेडकरनगर में आयोजित इस भव्य यात्रा में लगभग 8,000 मुस्लिम प्रबुद्धजन और करीब 6,000 पर्दानशीं मुस्लिम महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया.
डॉ. दिनेश शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की कुप्रथा से आजादी दिलाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है. हम मुस्लिम युवाओं के हाथ में पंचर लगाने का सामान नहीं, बल्कि पेन और लैपटॉप देना चाहते हैं, ताकि वे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तरह देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सकें.”
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए डॉ. शर्मा ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था. भाजपा उन्हें दूसरी बार भी राष्ट्रपति बनाना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया था. विपक्ष ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक माना, जबकि भाजपा उन्हें एक सम्मानित नागरिक की हैसियत से देखती है.
उन्होंने अपने लखनऊ के मेयर कार्यकाल के दौरान मिले मुस्लिम समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को किसी के बहकावे में आए बिना भाजपा के साथ खुलकर खड़े होना होगा.
लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा के दौरान किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन सैयद अजीज अशरफ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, जिलाध्यक्ष जावेद मलिक, इस्माइल फारूकी और मुजाहिद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…