अयोध्या / लखनऊ: राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है. अयोध्या के गांधी पार्क सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि सपा सरकारों के शासनकाल में ब्राह्मण समाज का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ था और उनका अपमान करना समाजवादियों की पुरानी आदत रही है.
डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शन करने वाला देवतुल्य माना गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा:
“यह बेहद आश्चर्यजनक है कि जिन्होंने कभी प्रभु श्री राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और अदालत में काल्पनिक बताया, वे आज राम मंदिर की चिंता कर रहे हैं. जब वे राम की बात करते हैं, तो साफ है कि वे अपना खोया हुआ राजनीतिक अस्तित्व बचाने का आखिरी प्रयास कर रहे हैं.”
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आज अयोध्या के आधुनिक और भव्य स्वरूप को देखकर अचंभित हैं. उन्होंने कहा कि आज केवल राम मंदिर ही नहीं बना है, बल्कि एक वैश्विक और आधुनिक अयोध्या का निर्माण हुआ है.
विपक्ष नहीं चाहता कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़े. उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर प्रकरण से जुड़े किसी भी दोषी या अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. साधु-संतों के आशीर्वाद से देश ‘विकसित भारत’ की ओर आगे बढ़ रहा है.
अयोध्या में तिरंगा यात्रा के दौरान संतों का आशीर्वाद लेने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने श्री रामलला और श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए. इसके बाद उन्होंने अंबेडकरनगर में यूपी अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का भी शुभारंभ किया.
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…