उत्तर प्रदेश

अखिलेश के बयान पर डॉ. राजेश्वर सिंह का करारा पलटवार, बोले- बुल्डोजर एक्शन पर सपा प्रमुख की बौखलाहट स्वाभाविक है, क्योंकि…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में गोरखपुर में एक बयान देकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई, तो पूरे प्रदेश के बुल्डोजरों का रुख गोरखपुर की ओर होगा. अब इस बयान पर बीजेपी के नेता सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोल रहे हैं.

अखिलेश पर किया पलटवार

इसी कड़ी में लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि “बुल्डोजर को लेकर आदरणीय सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव जी की बौखलाहट, घबराहट स्वाभाविक है. काली कमाई करने वाले, काले धंधों में लिप्त अपराधियों, माफियाओं, समाजवादी पार्टी के पोषक तत्वों के विरुद्ध ‘बुल्डोजर एक्शन’ पर ये नाराजगी प्राकृतिक है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आपराधिक छवि वाले सपा नेताओं पर की गई कार्रवाई का सिलसिलेवार तरीके से जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि-

1. 108 मुकदमा धारी रुतबेदार समाजवादी ‘भूमाफिया’ आजम खान के अवैध रिजार्ट पर बुलडोजर गरजा तो 20 बीघा कीमती सरकारी जमीन मुक्त हुई तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है.

2. कभी सत्ता की हनक से बनाई गयी सपा प्रमुख के करीबी 101 मुकदमा धारी अतीक और 65 मुकदमा धारी मुख्तार की 1050 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति ध्वस्त हुई है, तो ये नाराजगी स्वाभाविक है.

3. इसी तरह एक और सपा संरक्षित बाहुबली, 83 मुकदमा धारी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने उसके अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलने से सपा प्रमुख की नाराजगी स्वाभाविक है.

4. अपराधी माफिया ध्रुव सिंह कुंटू का मकान बुलडोजर ने ध्वस्त किया, अयोध्या गैंगरेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की 40 दुकानों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला, उनकी नाराजगी स्वाभाविक है.

5. कन्नौज में मासूम बेटी से दरिंदगी करने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सपा नेता नवाब सिंह यादव के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर गरजने से सपा प्रमुख की नाराजगी स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Singapore Visit: सिंगापुर में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, महाराष्ट्रियन धुन पर जमकर बजाया ढोल, राखी भी बंधवाई

डॉ. राजश्वेर सिंह ने कहा कि “बुलडोजर का मुंह गोरखपुर की तरफ होगा, इस धमकी से कोई डरने वाला नहीं है, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों का सफाया सुनिश्चित है. माफिया राज का अंत रहा है, कानून का शासन स्थापित हो रहा है, बुलडोजर की गड़गड़ाहट से माफिया समर्थकों और अपराधियों के संरक्षकों की नींद उड़ रही है, आखिरकार, इनके संरक्षण में पनपा आपराधिक सम्राज्य मिट्टी में मिल रहा है. बुलडोजर कार्रवाई के लिए जनता का समर्थन निर्विवाद है, जनता के लिए बुलडोजर आश, विश्वास का प्रतीक है.”

सीएम योगी ने कसा तंज

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि बुलडोजर चलाने की क्षमता केवल उन्हीं लोगों में होती है जिनके पास दिल और दिमाग दोनों की ताकत हो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

20 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

37 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago