उत्तर प्रदेश

कलयुग का शैतान! शराब पिलाई, सिर कुचला, प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर खींची अतड़ियां; थाने पहुंचकर क्या बोला पड़ोसी?

Uttar Pradesh Crime Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शादीशुदा महिला को झाड़ियों में ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. दरिंदगी यहीं नहीं थमी, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर उसकी अंतड़ियां खींच ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना अपराध कबूल किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला ने जहर देकर उसकी पिता की हत्या की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस अपराध को अंजाम दिया. हालांकि उसने रेप से इनकार किया है.

मामला 28 जुलाई 2025, दिन सोमवार को किशनपुर से सामने आया है. युवक ने अपने पिता की हत्या के शक में रात को एक महिला की नृशंस हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के अनुसार, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

पुलिस को सुनाई शातिर कहानी

  • शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने पहले हत्या की और उसके बाद पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया.
  • मंगलवार को सुबह थाने पहुंचकर उसने ही महिला के शव की जानकारी दी थी.
  • जब पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची तो उसने बताया कि वह बीती शाम उसके साथ बाजार गया था.
  • लौटते समय दोनों ने जंगल में शराब पी थी. नशे में वह अपने रिश्तेदार के यहां चला गया.
  • सुबह जब फोन नहीं मिला तो वह जंगल में पहुंचा तो उसे वहां महिला का शव पड़ा था.
  • उसकी इस कहानी पर पुलिस को शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई.

महिला के पति ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के पति ने आरोपी पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी पर अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा था. फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं मामले में अन्य एंगल भी तलाशे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सेक्स टेप केस: प्रज्वल रेवन्ना दोषी हैं, कल हाइकोर्ट में सुनाई जाएगी सजा

महिला के परिवार पर क्या बीत रही है?

महिला के छह छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और छोटा बेटा छह माह का है. परिवार पर इस घटना का गहरा प्रभाव पड़ा है और पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए काम कर रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने शराब की दुकान और सब्जी वाले से पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत इकट्ठा करने के लिए काम कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

4 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

5 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

5 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

6 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

6 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

7 hours ago