उत्तर प्रदेश

Express Train Derailed: मुजफ्फरपुर से साबरमती जा रही एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर में पटरियों से उतरी, यात्रियों में मचा कोहराम

Rail Accident Today: उत्‍तर प्रदेश में कानपुर जिले में अभी एक एक्‍सप्रेस ट्रेन दुघर्टनाग्रस्‍त हो गई है. साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस, जो मुजफ्फरपुर से साबरमती जा रही थी, शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 की शाम भाऊपुर स्टेशन के पास पटरियों से उतर गई. इस हादसे में ट्रेन के दो कोच डिरेल हो गए, जिसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, और स्थानीय प्रशासन व रेलवे अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

संवाद सूत्रों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन भाऊपुर की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के अचानक पटरी से उतरने से यात्रियों में भगदड़ मच गई, और कई लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. रेलवे और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है.

बचाव कार्य में जुटी टीमें

इस घटना के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, और आसपास के रेल मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या रेल पटरियों में गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों की मदद में जुट गए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के डिरेल्ड कोच और अफरा-तफरी की स्थिति साफ दिखाई दे रही है. रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने विशेष सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और लोगों में रेल यात्रा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

एक्सीडेंट के विजुवल: रजनीश, भारत एक्सप्रेस

Also Follow Bharat Express on X

यह भी पढ़िए: बड़ा रेल हादसा टला, फर्रुखाबाद से कानपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago