प्रज्वल रेवन्ना को करारा झटका
Prajwal Revanna Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दोषी माना है. जब मामले की सुनवाई के बाद उन्हें दोषी करार दिया गया तो वह कोर्टरूम में ही फूट-फूटकर रोने लगे. सेक्स टेप मामले में ये दोषी पाए जाने के बाद अब प्रज्वल रेवन्ना को कल सजा सुनाई जाएगी. अब इस बात पर चर्चा होने लगी है कि कोर्ट पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते को यौन उत्पीड़न के मामले में कितनी सजा सुनाएगी.
क्या है पूरा मामला?
प्रज्वल रेवन्ना पर उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसके साथ बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें दो हजार से अधिक अश्लील वीडियो सामने आए थे.
कोर्ट का फैसला
अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार देते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप साबित हो गए हैं. फैसला सुनाए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना अदालत में फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए. अदालत कक्ष से बाहर निकलते समय उनकी भावुकता देखी गई, जो इस मामले की गंभीरता और उनके व्यक्तिगत संकट को दर्शाती है.
अब क्या होगा?
अदालत शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना की सजा का ऐलान करेगी. प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वह कई महीने से जेल में हैं. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामलों में रेप, सेक्सुअल हैरासमेंट और सबूत नष्ट करने के आरोप शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 अगस्त तक नामांकन, 9 सितंबर को होगी वोटिंग
प्रज्वल रेवन्ना कौन है? (Who Is Prajwal Revanna)
प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं. उनके चाचा सीएम और पिता मंत्री रह चुके हैं. वह 10 सालों से जेडीएस के बैनर तले राजनीति कर रहे थे. साल 2019 में हासन से उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी जीता था. हालांकि 2024 का चुनाव वह हार गए थे. उनके खिलाफ ये मामला 2024 के चुनाव के दौरान ही प्रकास में आया था. 26 अप्रैल को उनसे जुड़े वीडियो वायरल हुए थे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



