उत्तर प्रदेश

यूपी में बदला एक और शहर का नाम! फाजिलनगर अब कहलाएगा ‘पावागढ़’, सीएम योगी ने खुद किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को उनका प्राचीन गौरव वापस लौटाने के अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला ले लिया है. इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या बनाने के बाद, अब यूपी सरकार ने कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध ‘फाजिलनगर’ (Fazilnagar) इलाके का नाम हमेशा के लिए बदल दिया है.

खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से दहाड़ते हुए इसका आधिकारिक ऐलान किया. सीएम योगी ने साफ किया कि अब से फाजिलनगर को नए और ऐतिहासिक नाम ‘पावागढ़’ (Pawagarh) के नाम से जाना और पुकारा जाएगा.jhkhkj

सीएम योगी ने मंच से किया ऐलान(Fazilnagar’s New Name: Pava Nagari)

2 जून 2026 की दोपहर को आए इस अचानक और बड़े फैसले ने उत्तर प्रदेश की सियासत और आम जनता के बीच भारी हलचल पैदा कर दी है. कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती संतों, महापुरुषों और हमारी सनातन संस्कृति की गवाह रही है.

गुलामी के कालखंड में जिन नामों को जबरन बदला गया था या विकृत किया गया था, उन्हें सुधारना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी कड़ी में अब फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावागढ़’ करने का शासकीय निर्णय लिया गया है.

क्या है ‘पावागढ़’ का पौराणिक और ऐतिहासिक सच?

इतिहासकारों और पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कुशीनगर का यह इलाका बेहद पवित्र माना जाता है. इसे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की निर्वाण स्थली ‘पावापुरी’ या ‘पावा’ के रूप में भी देखा जाता रहा है. स्थानीय लोगों और संस्कृति विशेषज्ञों की लंबे समय से मांग थी कि इस जगह का नाम इसके वास्तविक और गौरवशाली अतीत के आधार पर रखा जाए. सीएम योगी द्वारा इसे ‘पावागढ़’ नाम दिए जाने के बाद से ही क्षेत्र के संतों, जैन समुदाय और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग इसे एक ऐतिहासिक भूल का सुधार मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें-बदला पूरा? ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइल हमले का दावा किया

विपक्षियों के पेट में उठेगा दर्द या जनता का मिलेगा साथ?

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सीएम योगी का यह कदम उनके ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ और कोर एजेंडे को और ज्यादा मजबूत करेगा. जहां एक तरफ विपक्ष इस फैसले को लेकर सरकार पर ‘मुद्दों से ध्यान भटकाने’ का आरोप लगा सकता है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान को वापस पाने की लड़ाई बता रही है.

बहरहाल, सीएम योगी ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की पहचान से खिलवाड़ करने वाले प्रतीकों को बदलने का यह सिलसिला आगे भी इसी रफ्तार से जारी रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago