उत्तर प्रदेश

नोएडा में चार मंजिला घर में लगी भीषण आग, 100 लोग छत पर फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को किया रेस्क्यू

नोएडा में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. जिसमें करीब 100 लोग उस आग से बचने के लिए छत पर चले गए. आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि वह लोग उसमें फंस गए. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को रेस्क्यू किया हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है.

नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 87 के नया गांव गली नंबर-1 में मंगलवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे भवन में धुआं भर गया और करीब 100 लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ने को मजबूर हो गए. घटना की सूचना मंगलवार रात 11:24 बजे दमकल विभाग को मिली.

6 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

मौके की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फायर स्टेशन के साथ-साथ आस-पास के फायर स्टेशनों से कुल 6 दमकल गाड़ियों को तत्काल रवाना किया गया. इसके अलावा एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी मौके पर भेजा गया. बताया जा रहा है कि इमारत के पहले तल पर रखे घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण यह आग लगी. गैस रिसाव के बाद अचानक धमाका हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक धुआं फैल गया.

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh on July 9: साहिबान होशियार! आज पूरा भारत बंद है…क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की और साथ ही पुलिस व फायर सर्विस यूनिट के सहयोग से भवन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. सभी लोगों को सीढ़ी और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए इमारत से नीचे लाया गया.

इस भीषण अग्निकांड में गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. सभी 100 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. हालांकि कुछ लोगों को दम घुटने की शिकायत के बाद प्राथमिक उपचार भी दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

8 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago