AI निर्मित इमेज
Bharat Bandh on July 9: आज यानी 9 जुलाई को देशभर में कार्यरत 25 करोड़ से अधिक बैंकिंग, बीमा, डाक सेवा, कोयला खनन और हाईवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे. जिसकी वजह से देशभर में कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. आइये बताते हैं कि इस हड़ताल के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा और किन सेवाओं पर ताला लगा रहेगा.
आखिर भारत बंद क्यों?
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों ने एक मंच से भारत सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है. अपने एक बयान में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के मंच ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई है. जिसका हमें असर देखने को मिल रहा है. इस बंद को सफल बनाने के लिए असंगठित से लेकर संगठित तक और औरचारिक-अनौपचारिक क्षेत्रों में भी जमकर तैयारियां की जा रही है.
भारत बंद में क्या-क्या प्रभावित होगा?
- बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी.
- डाक सेवाएं
- कोयला खनन और फैक्ट्रियां
- राज्य परिवहन सेवाएं (सरकार द्वारा संचालित)
- सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां और सरकारी विभाग
भारत बंद के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा?
- स्कूल और कॉलेज
- निजी कार्यालय
हालांकि रेलवे कर्मचारियों के द्वारा इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन प्रदर्शनों के कारण रेलवे प्रभावित हो सकता है. कई ट्रेनों के संचालन में देरी की संभावना है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामला: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा- आरोपी को कितने साल तक जेल में रखा जा सकता है?
भारत बंद में कौन कौन हो रहा शामिल?
भारत बंद में शामिल होने वाले ये संगठन हैं
- भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
- हिंद मज़दूर सभा (HMS)
- भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (CITU)
- स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA)
- लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF)
- यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)
ये भी कर रहे समर्थन
- संयुक्त किसान मोर्चा जैसे किसान समूह
- ग्रामीण कर्मचारी संघ
- रेलवे, NMDC लिमिटेड और स्टील उद्योग के सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी
कर्मचारी क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं?
ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के मंच ने बताया कि मजदूरी बढ़ाने, खाने-पीने की चीजों के दाम कम करने और अन्य मांगों को लेकर ये बंद किया जा रहा है. इसके अलावा सरकार से बेरोजगारों को रोजगार देने की भी मांग की जा रही है. इन्हीं सब मांगों को लेकर देशभर के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



