फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई प्रदीप यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी देवेंद्र यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी एका भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है.
पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर को थाना एका क्षेत्र के सिंहपुर उड़ेसर गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रदीप यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में देवेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें और मुखबिर खास को सक्रिय किया गया था.
CO चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह नगला धारूलपुर के पास मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया.
पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें देवेंद्र के पैर में गोली लग गई.
ये भी पढ़ें- मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी, 18 साल का बेटा निकला मास्टरमाइंड; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी एका भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…
पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…
PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…
India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…
Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…