उत्तर प्रदेश

Behraich हिंसा में शामिल पांच लोग गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित महाराजगंज में हुए हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें दो लोगों को मुठभेड़ के दौरान पैरों में गोली लगी है. दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को महाराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में गुरुवार को बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी-

1. मोहम्मद फ़हीन (नामजद)
2. मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू 
3. मोहम्मद सरफराज (नामजद)
4. अब्दुल हमीद (नामजद)
5. मोहम्मद अफज़ल

डीजीपी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उन्हें लेकर गई थी. इसी दौरान उन्होंने वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है.

पैरों में लगी है गोली

नानपारा सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोपहर में दो लोग अस्पताल में लाए गए थे, जिन्हें पैर में गोली लगी है. एक के दाहिने और एक के बाएं पैर में गोली लगी है और उनकी स्थिति सामान्य है. दोनों के पैरों में अभी भी गोली फंसी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि 13 अक्टूबर को जिला बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में दुर्दांत घटना हुई थी. एक युवक की हत्या कर दी गई थी. उसी के क्रम में हमारी टीम ग्राउंड में काम कर रही थी. हमें सभी अभियुक्त की तलाश थी, जिसमें पांच लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस पर हुआ हमला

हथियारों की बरामदगी के लिए दो अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर पुलिस गई थी. पुलिस ने जब छापेमारी की तो उन्होंने हमला कर दिया. पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस द्वारा उनका उपचार कराया जा रहा है. इसके अलावा अतिरिक्त तीन लोग और गिरफ्तार किए गए हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.

रासुका के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की गोली लगने से मौत हुई है और जो बातें सामने आ रही हैं, वो भ्रामक हैं. इस घटना में शामिल सभी लोगों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी. यूपी के बहराइच की महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया था. इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे जिले में हिंसा भड़क उठी. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालात सामान्य बना दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

42 seconds ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

3 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

6 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

15 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

23 minutes ago