उत्तर प्रदेश

Changur Baba धर्मांतरण केस : ED की छापेमारी में विदेशी फंडिंग और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Changur Baba) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. कई ठिकानों पर की गई छापेमारी में विदेशी फंडिंग और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए छांगुर बाबा के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी दी.

पोस्ट में लिखा, “ईडी की लखनऊ शाखा ने छांगुर बाबा व अन्य से संबंधित धन शोधन के एक मामले, जिसमें गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी धन के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित षड्यंत्र रचने के आरोप हैं, के संबंध में बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई स्थित छांगुर बाबा, उनके करीबी सहयोगी नवीन रोहरा व अन्य से संबंधित 15 ठिकानों पर पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान, विदेशों से धन प्राप्त करने और अचल संपत्ति अर्जित करने के लिए उसे विभिन्न लोगों को अंतरित करने के संकेत देने वाले विभिन्न अपराध-संकेती दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं.”

छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED के छापे

इससे पहले ईडी ने गुरुवार को छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे. इसमें बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में 12 स्थानों पर छापे मारे गए, जबकि मुंबई में दो ठिकानों (बांद्रा और माहिम स्थित रिजवी हाइट्स) पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया. माहिम स्थित ठिकाना शहजाद शेख का निवास बताया जा रहा है, जिसे इस मामले में मुख्य आरोपी छांगुर बाबा का करीबी सहयोगी माना जाता है.

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एक आरोपी के बैंक खाते से लगभग 2 करोड़ रुपए की धनराशि शहजाद शेख के खाते में ट्रांसफर की गई थी. इसमें से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम छांगुर बाबा के खातों से शेख के खाते में भेजी गई. प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि इस धन का इस्तेमाल अवैध रूप से धर्मांतरण गतिविधियों में किया गया.


ये भी पढ़ें: कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग, संसद में प्रस्ताव को 200 से ज्‍यादा सांसदों ने किया समर्थन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

2 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

2 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

3 minutes ago