उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर एक करोड़ मानव दिवस कार्यों का सृजन, गांव बने खुशहाल

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं. राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत न सिर्फ छोटी नदियों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि इस कार्य से ग्रामीणों को भरपूर रोजगार भी मिला है. जल संरक्षण और रोजगार सृजन को समर्पित इस अभियान से गांव-गांव में खुशहाली आ रही है.

नदी पुनरुद्धार कार्यों के माध्यम से प्रदेश में अब तक करीब एक करोड़ मानव कार्य दिवस के रोजगार सृजित किए गए हैं. इससे न केवल श्रमिकों को आजीविका मिली, बल्कि जल संसाधनों का भी व्यापक स्तर पर संरक्षण हो रहा है. यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती का कारण बन रहा है.

हर जिले में पुनर्जीवित की जा रही एक नदी

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश के परियोजना निदेशक प्रभाष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रत्येक जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जा रहा है. यह कार्य मंडल स्तर पर मंडलायुक्त की अगुवाई में जिला गंगा समितियों तथा अन्य विभागों-मनरेगा, सिंचाई, लघु सिंचाई आदि के सहयोग से संचालित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी जनभागीदारी सुनिश्चित हो रही है.

जल संरक्षण के दो हजार काम पूरे किए गए

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत अब तक लगभग 2000 जल संरक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं. इनमें तालाबों की खुदाई, जल निकायों का गहरीकरण, नालों की सफाई और जल संचयन संरचनाओं के निर्माण प्रमुख हैं. इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नदी पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नदियों के किनारे पौधों का रोपण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. यह कार्य न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को भी कम किया जा सकेगा.

गांव-गांव में आई खुशहाली, नदियां बनीं जीवनदायिनी

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से प्रदेश के गांवों में खुशहाली लौट रही है. जिन नदियों को कभी मृतप्राय माना जा रहा था, वे अब फिर से प्रवाहित हो रही हैं. इससे किसानों को सिंचाई का पानी मिला, भूजल स्तर सुधरा और पारिस्थितिकी तंत्र भी संतुलित हुआ है.

ये भी पढ़ें: UP News: भूमि नहीं तो वैकल्पिक भूमि, योगी सरकार विस्थापितों को देगी गरिमामय जीवन का अधिकार

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

31 seconds ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

15 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

41 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

55 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago