उत्तर प्रदेश

कानपुर के ‘बाबूजी’ श्रीप्रकाश जायसवाल नहीं रहे – 81 साल की उम्र में निधन; मेयर..3 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री बने थे

Shriprakash Jaiswal Death: उत्‍तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी बीमारी के बाद आज कानपुर में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. हृदय गति रुक जाने (Cardiac Arrest) के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा—


पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

लगातार 3 बार कानपुर से सांसद रहे श्रीप्रकाश

श्रीप्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर 1989 में कानपुर के मेयर (महापौर) के रूप में शुरू हुआ था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा. वह 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार कानपुर से लोकसभा सांसद चुने गए, यानी उन्होंने 15 वर्षों तक संसद में कानपुर का प्रतिनिधित्व किया. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. वह कोयला मंत्री और गृह राज्य मंत्री भी रहे.

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई में अहम भूमिका

श्रीप्रकाश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी कांग्रेस को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई. वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और उनकी अगुवाई में ही कांग्रेस ने 2002 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था. अपनी शांत छवि, मजबूत जनसंपर्क और बेदाग व्यक्तित्व के कारण वह सभी दलों के नेताओं के बीच सम्मानित थे. उनके निधन को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

मनमोहन सरकार में कोयला और गृह राज्य मंत्री रहे

कांग्रेस के एक नेता ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा- श्रीप्रकाश जायसवालजी ने 1989 में कानपुर के मेयर, मनमोहन सरकार में कोयला और गृह राज्य मंत्री, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं. उनका जाना कानपुर और कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है. उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि.

अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago