उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: बाराबंकी में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में सोमवार को एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Barabanki के रामनगर में हुआ एक्सीडेंट

मामला बाराबंकी (Barabanki) के रामनगर का है. बताया जा रहा है कि अर्टिगा सवार लोग कानपुर से गोंडा जा रहे थे, तभी ट्रक और अर्टिगा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल हुए बच्चों में एक की उम्र 10 वर्ष और एक की 9 वर्ष है.

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बता दें कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी (Barabanki) में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.”

31 मई को यूपी के बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. बुलंदशहर के नेशनल हाईवे पर इको और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें इको सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले, हरदोई में 31 मई को शादी से लौट रही बारातियों की कार खाई में गिर गई थी. इस हादसे में मासूम सहित पांच की मौत हो गई और छह घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- लखनऊ आयकर विभाग के IRS अफसरों का विवाद: योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर लगाए कई आरोप, करोडों रुपये की टैक्स चोरी की चर्चा

मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा का है. पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी. शादी संपन्न के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी एक कार कुसुमा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

14 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

2 hours ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago