प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की सोरांव तहसील के गांव सुल्तानपुर जयसिंह में याची की भूमिधरी जमीन पर चकरोड निर्माण पर रोक लगाते हुए दोनों पक्षों को यथास्थिति कायम रखने का निर्देश दिया है और राज्य सरकार से चार हफ्ते में याचिका पर जवाब मांगा है. यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने विद्याधर शुक्ल की याचिका पर अधिवक्ता रमेश कुमार तिवारी को सुनकर दिया है.
कोर्ट ने एस डी एम सोरांव से सफाई मांगी थी कि उन्होंने इस मामले में दो विरोधाभाषी रिपोर्ट क्यों दी है.प्राप्त जानकारी पत्रावली पर रखने का आदेश दिया और सरकार से जवाब मांगा है. याची का कहना है कि उसकी भूमिधारी जमीन पर चकरोड का निर्माण किया जा रहा है जिसका अधिग्रहण नहीं किया गया है.एस डी एम की दो रिपोर्ट है जो परस्पर विरोधाभासी है.
ये भी पढ़ें: दो न्यायिक कमीशन के बाद भी चकमार्ग प्लाट का नहीं हो सका चिन्हांकन, कोर्ट ने कलेक्टर मऊ से मांगी रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…