उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और दो मासूमों बच्चों को कुचला, चारों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़े कुछ लोगों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियों इफ्फत (2) और रमीशा (5) की मौके पर मौत हो गई. हादसे के दौरान तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

पाकबड़ा थाने के सामने काशीपुर थाना गंज (रामपुर) के रहने वाले फुरकान अपनी पत्नी सीमा और दो मासूम बच्चों के साथ रोड के किनारे खड़े थे. इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार (बोलेरो) ने चारों को टक्कर मार दी. इसके बाद कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे धमाके की आवाज आई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

चार लोगों की हादसे में मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार सवार घायलों देवेंद्र मिश्रा और सुनीता रानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं मृतक फुरकान, उनकी पत्नी सीमा और दो बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल देवेंद्र मिश्रा बिहार के सीतामढ़ी और सुनीता रानी अमरोहा जिले में थाना डिडौली क्षेत्र के कपासी की निवासी है.

पत्नी और बच्चों के साथ घर जा रहा था फुरकान

जानकारी के अनुसार, फुरकान पेशे से पेंटर थे और केरल से पांच दिसंबर को अपने घर आए थे. फुरकान की ससुराल मुरादाबाद के रतनपुर की है. वह परसों पत्नी के साथ ससुराल गए थे. बताया जा रहा है कि वह काशीपुर थाना गंज (रामपुर) वापस जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें- जॉर्ज सोरोस की संतानें हर उस फैसले का विरोध करेंगी, जो राष्ट्र एकता के लिए आवश्यक है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाकर थाने भिजवाया और यातायात को सुचारू कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago