देश

दिल्ली की हवा फिर बनी दमघोंटू, AQI 480 के पार, आज सुबह सात बजे विजिबिलिटी रही 50 मीटर

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Pollution) की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक हो गई है, जिसमें 18 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 442 रिकॉर्ड किया गया है. यह पिछले दिन के मुकाबले काफी अधिक है, और आनंद विहार, बुराड़ी और लाजपत नगर जैसे इलाकों में AQI 480 के पार पहुंच गया है. दिल्ली के 37 निगरानी केंद्रों में से 32 का AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ है.

लागू हुईं ये पाबंदियां

इस खतरनाक प्रदूषण के कारण, दिल्ली में GRAP-4 लागू किया गया है, जिसके तहत कई पाबंदियां लागू की गई हैं-

हाइब्रिड मोड में पढ़ाई – दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में कक्षा VI से IX और XI तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में चल रही है, जिसमें छात्र फिजिकल और ऑनलाइन दोनों तरीकों से पढ़ाई कर सकते हैं.

निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध- सभी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.

गैर-आवश्यक ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध- गैर-आवश्यक डीजल ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है.

सार्वजनिक कार्यालयों में 50% कर्मचारियों की अनुमति- सार्वजनिक, नगरपालिका और निजी कार्यालयों को केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालयों में काम करने की अनुमति देने का निर्णय लेना चाहिए, शेष कर्मचारी घर से काम करेंगे.

इन पाबंदियों का उद्देश्य दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण (Pollution) के खतरनाक स्तर को नियंत्रित करना है, जो वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है, जैसे सांस की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं.

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को मापने का तरीका इस प्रकार होता है:

0 से 50 तक का AQI ‘अच्छा’ होता है.
51 से 100 तक का AQI ‘संतोषजनक’ होता है.
101 से 200 के बीच AQI ‘मध्यम’ होता है.
201 से 300 तक का AQI ‘खराब’ होता है.
301 से 400 तक का AQI ‘बहुत खराब’ होता है.
401 से 500 तक का AQI ‘गंभीर’ होता है.

यह भी पढ़ें-  Year Ender 2024: ‘हिंदुत्व’ से लेकर ‘जहरीले सांप..’ तक, इस साल के वो विवादित बयान जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

इस खतरनाक प्रदूषण के बीच, आज सुबह दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई. सुबह 5:30 बजे तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, और IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर थी. हालांकि, सफदरजंग में विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रह गई. हवा की गति बेहद धीमी होने के कारण प्रदूषण की स्थिति में तेज़ी से वृद्धि हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago