उत्तर प्रदेश

अयोध्या में गौतम अडानी: सपरिवार किए रामलला के दर्शन; गुरुकुल पहुंचकर किया सहयोग का वादा

Gautam Adani Ayodhya Visit: देश के दिग्गज उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी के साथ राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने निजी विमान से उतरने के बाद वे सीधे राम मंदिर पहुँचे, जहाँ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया.

भावुक क्षण और सांस्कृतिक गौरव

रामलला की चौखट पर माथा टेकने के बाद गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए इस पल को अत्यंत भावुक बताया. उन्होंने कहा, “यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल या आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है. भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं.”

हनुमान जयंती पर विशेष संयोग

गौतम अडानी की यह यात्रा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हुई. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में की गई बारीक नक्काशी और मूर्तियों को करीब से देखा. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण की बारीकियों और तकनीकी तथ्यों से अवगत कराया. पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच अडानी परिवार ने देश की प्रगति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की.

AI के दौर में गुरुकुल को ‘अडानी फाउंडेशन’ का साथ

राम मंदिर के दर्शन के बाद गौतम अडानी अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी जिज्ञासा प्रकट की.

उन्होंने आश्वासन दिया कि अडानी फाउंडेशन इस गुरुकुल परंपरा को आधुनिक समय के अनुरूप ढालने में पूर्ण सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि आज के AI (Artificial Intelligence) के युग में अपनी प्राचीन संस्कृति को कैसे संरक्षित रखा जाए और उसे नई गति कैसे दी जाए, इसके लिए फाउंडेशन हर संभव मदद करेगा.

गौतम अडानी का यह दौरा न केवल एक आध्यात्मिक यात्रा रही, बल्कि शिक्षा और संस्कृति के समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी दिखा. हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या में 150 से अधिक दिग्गज हस्तियों के जमावड़े के बीच अडानी की मौजूदगी ने इस उत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

41 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago