देश

‘अधिकार छोड़ो, कर्तव्य चुनो’, कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी ने बताई भविष्य की दिशा

PM Modi Sadhana Saptah: पीएम मोदी ने ‘कर्मयोगी साधना सप्ताह’ को संबोधित करते हुए देश की प्रशासनिक व्यवस्था को 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप ढालने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को ‘अधिकार’ के बजाय ‘कर्तव्य’ और ‘संवेदनशीलता’ पर ध्यान केंद्रित करना होगा.

तकनीकी क्रांति और AI पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भविष्य की प्रशासनिक दिशा को तकनीक से जोड़ते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का उपयोग अब सार्वजनिक सेवा का अनिवार्य हिस्सा बन गया है. पीएम ने कहा कि AI के आने के बाद शासन और वितरण प्रणाली में बदलाव और भी तेज होगा. तकनीक की मदद से हमें प्रगतिशील और पिछड़ी व्यवस्थाओं के बीच के अंतर को समाप्त करना होगा.

अधिकार नहीं, कर्तव्य सर्वोपरि

पीएम मोदी ने पुरानी व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले ‘अधिकारी’ बनने पर केवल ‘अधिकार’ जताने पर जोर दिया जाता था. लेकिन आज की सरकार का मूलमंत्र ‘नागरिक देवो भवः’ है. उन्होंने कहा कि-

“सफलता का सिद्धांत दूसरों की लकीर छोटी करना नहीं, बल्कि अपनी लकीर बड़ी करना है. हमें सक्षम कर्मयोगियों की एक ऐसी टीम बनानी है जो नागरिकों के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील हो.”

क्या है ‘साधना सप्ताह 2026’?

क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा 2 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित यह विशेष सप्ताह कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह पहल 250 से अधिक प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों को एक मंच पर लाती है. यह आयोजन मिशन कर्मयोगी के 5 वर्ष पूरे होने और क्षमता निर्माण आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों में उन दक्षताओं को विकसित करना है जो ‘विकसित भारत 2047’ के आर्थिक और सामाजिक लक्ष्यों के लिए आवश्यक हैं.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर क्या होगा असर? पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा; CCS की बैठक में दिए सख्त निर्देश

‘कर्मयोगी साधना सप्ताह’ भारतीय नौकरशाही को ‘रूल-बेस्ड’ (नियम आधारित) से ‘रोल-बेस्ड’ (भूमिका आधारित) बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार, जब देश का हर कर्मयोगी तकनीक से लैस और कर्तव्य के प्रति जागरूक होगा, तभी 2047 के भारत का कैनवास पूरी तरह से जीवंत हो सकेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago