Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंदिरापुरम में बड़ा हादसा: नगर निगम के खुले नाले में गिरीं 70 साल की बुजुर्ग महिला, आधे घंटे तक फंसी रही अंदर; पड़ोसियों ने बचाया

Ghaziabad Open Drain Accident: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नगर निगम की लापरवाही से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर के बाहर खोदे गए खुले नाले में गिर गईं. करीब आधे घंटे तक नाले में फंसी रहने के बाद पड़ोसियों ने सीढ़ी की मदद से उन्हें बाहर निकाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है.

Open Drain Accident

सोनू/गाजियाबाद


Indirapuram Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. नगर निगम द्वारा खोदे गए खुले नाले में गिरने के कारण एक 70 वर्षीय महिला करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नगर निगम की लापरवाही से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी घर के बाहर खुले नाले में गिर गईं. वह करीब आधे घंटे तक गहरे नाले में फंसी रहीं, जिन्हें बाद में पड़ोसियों ने बांस की सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला. हादसे में उनके कंधे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है.

हादसे का घटनाक्रम

इंदिरापुरम के अभयखंड-1 स्थित एचआईजी फ्लैट में रहने वाली 70 वर्षीय सीता देवी शनिवार सुबह करीब 11 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं. घर के बाहर ही नगर निगम द्वारा सीसी नाला निर्माण के लिए गहरी खुदाई की गई थी. निर्माण कार्य के कारण घर का रैंप पहले ही टूटा हुआ था, जिसके चलते अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे नाले में जा गिरीं.

आधे घंटे तक चली मशक्कत

नाले की गहराई अधिक होने के कारण बुजुर्ग महिला खुद बाहर निकलने में असमर्थ थीं. उनकी चीख-पुकार सुनकर बहू स्वाती और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद, पड़ोसियों ने बांस की सीढ़ी का इंतजाम किया और करीब आधे घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

नगर निगम की लापरवाही पर रोष

हादसे में सीता देवी के हाथ, पैर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कंधे में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए एक्स-रे कराने की सलाह दी है. फिलहाल महिला का उपचार जारी है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम ने 15 दिन पहले नाले की खुदाई की थी, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए.

न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही रास्ते को सुरक्षित बनाया गया. स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में रीब्रांडिंग: शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी सिस्टम से गायब किया ‘बिस्वा बांग्ला’, सियासी गलियारों में मची हलचल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest