गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. विजयनगर इलाके में रेप के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसीपी उपासना पांडे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात के वक्त मुखबिर से खबर मिली थी कि विजयनगर के जल निगम प्लांट के पास रेप केस के आरोपी घूम रहे हैं. इस बात पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने साजवान नगर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी.
थोड़ी देर बाद पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर दो लोग तेजी से आ रहे हैं. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे. आगे रास्ता खराब होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई और वे नीचे गिर गए. इसके बाद खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
अपनी जान बचाने के लिए पुलिस ने भी तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली जा लगी. पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान चमन कॉलोनी के रहने वाले 48 साल के मुस्तकीम और सिद्धार्थ विहार के 40 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है.
तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की है. फिलहाल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
ये भी पढ़ें- कोलकाता के बाद अब ग्वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत
बता दें कि गाजियाबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कसने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले 17 अक्टूबर को भी भोजपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10 हजार के इनामी लुटेरे राज उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में भी आरोपी ने भागने की कोशिश की थी और पुलिस पर गोली चलाई थी. जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…