Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में रेप केस के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तकीम और प्रदीप नाम के आरोपियों के पैर में गोली लगी है. उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.

ghaziabad-police-encounter-rape-accused-arrested-vijay-nagar

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. विजयनगर इलाके में रेप के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसीपी उपासना पांडे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात के वक्त मुखबिर से खबर मिली थी कि विजयनगर के जल निगम प्लांट के पास रेप केस के आरोपी घूम रहे हैं. इस बात पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने साजवान नगर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी.

पुलिस पर कर दी फायरिंग

थोड़ी देर बाद पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर दो लोग तेजी से आ रहे हैं. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे. आगे रास्ता खराब होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई और वे नीचे गिर गए. इसके बाद खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

अपनी जान बचाने के लिए पुलिस ने भी तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली जा लगी. पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान चमन कॉलोनी के रहने वाले 48 साल के मुस्तकीम और सिद्धार्थ विहार के 40 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है.

तमंचा-कारतूस सहित बाइक बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की है. फिलहाल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें- कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

बता दें कि गाजियाबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कसने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले 17 अक्टूबर को भी भोजपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10 हजार के इनामी लुटेरे राज उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में भी आरोपी ने भागने की कोशिश की थी और पुलिस पर गोली चलाई थी. जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital