उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में दादी क्यों बनी हैवान? 4 साल के पोते की आंखें निकालीं, पैर काटा और खेत में फेंका

Ghazipur Child Murder: गाजीपुर/केके राय: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर केस सामने आया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में 4 दिन से लापता 4 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ का क्षत-विक्षत और सड़ चुका शव उसके घर से महज 40 मीटर दूर एक खेत में मिला है. लेकिन इस हत्या का खौफनाक ‘पैटर्न’ और शक की सूई जिसके ऊपर घूमी है, उसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

आंखें गायब और पैर कटा मिला

जामवंत कुशवाहा उर्फ पिंटू का 4 साल का बेटा सिद्धार्थ (Ghazipur 4 year old boy Siddharth) सोमवार (6 जुलाई) को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था. पुलिस और परिजन उसे गांव-गांव तलाश रहे थे. गुरुवार सुबह जब महिलाएं खेत की तरफ गईं, तो वहां से भयंकर दुर्गंध आ रही थी. वहां मासूम सिद्धार्थ का शव बेहद खौफनाक हालत में पड़ा था. ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक, दरिंदों ने बच्चे की आंखें निकाल ली थीं, सिर के बाल गायब थे और एक पैर भी कटा हुआ था. इसके अलावा, उसके पेट में किसी नुकीली चीज से वार के गहरे निशान भी पाए गए हैं.

‘नीला ड्रम’ और भागती हुई दादी…

इस खौफनाक वारदात में पुलिस 9Ghazipur Bhanwarkol police station) को सबसे बड़ा सुराग घर से ही मिला. बताया जा रहा है कि बच्चे की दादी के हिस्से वाले कमरे में रखे एक ‘नीले ड्रम’ (Blue Drum) से भयंकर बदबू आ रही थी. जैसे ही पुलिस का शक गहराया, दादी वहां से भाग खड़ी हुई. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ‘सुपर-एक्शन’ दिखाते हुए मासूम की दादी को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर सिवान (खेतों) में भागते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ेगा NDA का कुनबा? संजय राउत को शरद पवार पर डाउट, एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर फायर

पारिवारिक कलह में हुई मासूम की बलि (Ghazipur brutal killing)

एसपी ग्रामीण अतुल कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता जामवंत कुशवाहा का अपनी ही मां (बच्चे की दादी) से गहरा विवाद चल रहा था और पत्नी से भी अक्सर झगड़ा होता रहता था. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सारे सबूत जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल दादी पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है. लेकिन इस सवाल ने सबको झकझोर कर रख दिया है कि क्या कोई पारिवारिक रंजिश में अपने ही 4 साल के पोते के साथ इतनी खूंखार ‘हैवानियत’ कर सकता है?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago