Raebareli News
Raebareli News: बेटी की विदाई का समय था. कन्यादान हो चुका था. भारी मन से सभी लोग बेटी को परायी होते देख रहे थे. उस समय कन्या के बाप को कुछ और चिंता सता रही थी. बाप ये सोच-सोचकर दुखी हो रहा था कि एक बेटी की शादी में ही उसपर इतना कर्ज हो गया तो अगली दो बेटियों की शादी कैसे करेगा. बेटी को विदा करे महज 8 घंटे ही बीते थे कि बाप ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी.
दरअसल यह पूरा मामला रायबरेली का है. जहां के डिघौरा सोममऊ गांव के रहने वाले कौशल ठकवा राज मिस्त्री का काम करते थे. परिवार में उनकी पत्नी, 3 बेटियां और दो बेटे हैं. उन्होंने अपनी बड़ी बेटी खुशबू की शादी उन्नाव के रहने वाले दिनेश के साथ तय की थी. मंगलवार 7 जुलाई की रात को उन्नाव से चलकर बारात रायबरेली पहुंची. खुशनुमा माहौल में बेटी खुशबू की शादी हुई.
सुबह बुधवार को करीब 11 बजे जब विदाई का समय आया तो पिता कौशल गायब मिले. सभी लोग उन्हें ढूंढने लगे, पर उनकी कोई खोज-खबर सामने नहीं आई. थक-हारकर बेटी, अपने पिता से बिना मिले ही विदा हो गई.
बेटी को विदा करने के बाद परिजन और गांव के लोग कौशल की खोज में निकले. उन्हें खोजते-खोजते सुबह से दोपहर और फिर शाम हो गई. शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग शिव मंदिर की तरफ घूमने गए थे. वहीं मंदिर के पीछे मौजूद एक पेड़ से एक शव को लटका देख भौचक्के रह गए. आनन-फानन में गांव वालों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी.
मामले की जानकारी मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद उन्होंने सुबह ही विदा हुई बेटी खुशबू को भी इसकी जानकारी दी.
बेटी दौड़े-दौड़े रात करीब 10 बजे अपने मायके पहुंची और पिता के शव से लिपटकर रोने लगी. यह नजारा देख वहां मौजूद सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गए.
बताया जा रहा है कि खुशबू की शादी में पिता कौशल ने करीब 2 लाख रुपये खर्च किये. जिससे उनपर भारी कर्ज हो गया था. अभी दो और बेटियां शादी करने के लिए बची हैं, यह सोचकर वो बदहवास हो गए. आर्थिक तंगी से जूझ रहे 50 साल के कौशल ने पेड़ में फंदा डालकर जान दे दी.
ये भी पढ़ें- झारखंड की मेघा रानी ने कलम से दिखाया कमाल! 120 मिनट में लिख डाले 120 पन्ने, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुलिस भी मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि यह मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा हुआ लग रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पायेगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…