उत्तर प्रदेश

UP News: अवैध संबंध के शक में रिश्तों का कत्ल, दामाद ने ससुराल को बनाया मौत का घर; जानें खौफनाक मामला

UP Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घरेलू विवाद ने एक बेहद ही दुखद और सनसनीखेज हत्याकांड मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के शक और जमीन विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुर की हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में परसपुर थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि घटना राजापुर गांव की है, जहां 58 वर्षीय मंगल की इकलौती बेटी संगीता (28) की शादी आठ साल पहले बक्सैला गांव के पवन प्रजापति (32) से हुई थी. संगीता की मां तीन साल पहले निधन हो गई थी, जिसके बाद संगीता अपने पिता के साथ ही रह रही थी. उसका पति पवन दिल्ली में मजदूरी करता था और अक्सर अपनी पत्नी को साथ ले जाने की इच्छा जाहिर करता था.

पत्नी को साथ ले जाने पर अक्सर होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, पवन अक्सर पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था. लेकिन संगीता पिता की सेवा का हवाला देकर इनकार कर देती थी. यही बात पवन के मन में शक का बीज बो गई. उसे लगने लगा कि उसकी पत्नी किसी और के साथ अवैध संबंध में है. इसी बीच मंगल ने पवन और संगीता के नाम कुछ जमीन कर दी. लेकिन बाद में उसने जमीन केवल संगीता के नाम पर कर दी. इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया.

घटना वाले दिन यानी सोमवार की सुबह पवन अपने ससुराल पहुंचे. संगीता उस समय रसोई में खाना बना रही थी. बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हुई और गुस्से में पवन ने बिजली का तार लेकर पत्नी को करंट लगा दिया. संगीता मौके पर ही गिर पड़ी. इसी बीच, मंगल ने उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन पवन ने वही तार उनके गले पर दबा दिया. दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई, जबकि मंगल भी गंभीर स्थिति में चल बसे.

ग्रामीणों ने पवन को भागते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए. सर्किल ऑफिसर कर्नलगंज अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मृतकों के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: मलिहाबाद में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन, डॉ दिनेश शर्मा ने युवाओं को फिटनेस और खेल में बढ़ावा देने की दी प्रेरणा

-भारत एक्सप्रेस 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago