यूपी चुनाव से पहले सपा नेता ने की भविष्यवाणी
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है लेकिन सूबे में चुनावी गर्माहट बढ़ती जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ जहां बीजेपी की योगी सरकार पिछले 10 सालों से सरकार में होने की वजह से एंटी इनकमबेंसी से जूझ रही है, तो वहीं सूबे की सत्ता पर कब्जे की जुगाड़ में लगे विपक्ष का मनोबल हाई है. इसी बीच अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा किया है.
उन्होंने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लोगों का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से उठ चुका है अब बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं होगी.
अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोगों की सारी उम्मीदें और भरोसा खो दिया है. उन्होंने कहा,
वे कुछ भी कर लें, लोग अब बीजेपी पर भरोसा नहीं करेंगे. समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत के साथ 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
सपा सांसद ने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने बीजेपी को विदाई दे दी थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे ऐसी विदाई मिलेगी कि वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएगी.
सपा नेता आजम खान की बेल पर रिहाई और 2027 के चुनाव पर इसके असर को लेकर भी अवधेश प्रसाद ने अपनी बात रखी. उन्होंने आजम खान की रिहाई का स्वागत किया. अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश के वोटरों ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है.
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की थी. सूबे की कुल 403 सीटों में बीजेपी ने अकेले 255 सीटें जीती थीं. उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली थीं. इस तरह NDA के खाते में कुल 273 सीटें आई थीं.
वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 6 सीटें मिली थीं. इस तरह सपा गठबंधन ने कुल 125 सीटें जीती थीं.
ये भी पढ़ें- भक्ति, बाहुबल और राजा भैया का साथ! कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा, बोले- दिल गदगद हो गया
दूसरी ओर मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट जीत सकी थी. वहीं कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थीं. राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी दो सीटें जीती थी.
-भारत एक्सप्रेस
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ बारामूला सांसद…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू…
गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से…
दिल्ली के दो स्कूली छात्रों कृष अग्रवाल और समर्थ मित्तल ने महज 140 रुपये की…
Pawan Singh: भोजपुरी गायक पवन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे.…
EPFO Pension Update: EPFO की आज होने वाली CBT बैठक में EPS-95 की न्यूनतम मासिक…