उत्तर प्रदेश

Shubhanshu Shukla के नाम पर स्कॉलरशिप शुरू करेगी सरकार, सीएम योगी की घोषणा

अंतरिक्ष की यात्रा करके लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का आज लखनऊ के लोकभवन में अभिनंदन किया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उनके माता-पिता व परिजनों को सम्मानित किया. इसके बाद उन्होंने शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप शुरू करने की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऐतिहासिक ‘एक्सिओम मिशन 4’ को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले भारत के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का गृह जनपद लखनऊ आगमन पर स्वागत किया.”

‘आप भारत के अंतरिक्ष स्वप्न और युवा पीढ़ी की प्रेरणा हैं’

उन्होंने आगे लिखा, ”भारत की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास की प्रतीक आपकी असाधारण उपलब्धि नई पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. आपके स्वर्णिम भविष्य और नवोन्मेषी अभियानों के लिए अनंत मंगलकामनाएं.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला से बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में शुभांशु शुक्ला ने सीएम योगी के साथ अंतरिक्ष में बिताए गए पलों और अनुभवों को साझा किया.

इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में बिताए गए अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया. आप भारत के अंतरिक्ष स्वप्न और युवा पीढ़ी की प्रेरणा हैं. अभिनंदन.

काफी चुनौतियों का करना पड़ा सामना

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृह जनपद पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी यात्रा बहुत शानदार थी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. उस दौरान शरीर को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. अंतरिक्ष में बिताए गए समय के बारे में उन्होंने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है. शुरू में ज्यादा दिक्कत होती है, फिर आपका शरीर वहां के माहौल के अनुसार ढल जाता है.

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान से भारत को देखना एक भावुक पल होता है. अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव बहुत खास है. अंतरिक्ष से भारत बहुत सुंदर नजर आता है. उन्होंने कहा कि रोमांचकारी यात्रा पर जाने के पीछे अकेले वह नहीं है. इसमें पूरी टीम शामिल होती है, जो लगातार काम करती है. इतनी बड़ी सफलता में सभी का योगदान होता है.

ये भी पढ़ें:Axiom Mission 4: Shubhanshu Shukla का लखनऊ में हुआ जोरदार स्‍वागत, अंतरिक्ष से 41वें दिन घर-वापसी; CM योगी से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

16 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

18 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

30 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

44 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

52 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

54 minutes ago