ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-1 की बिजली कटी.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida) के सुपरटेक इको विलेज-1 की सोसाइटी में रह रहे सैकड़ों परिवारों को सोमवार सुबह से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पूरे सोसाइटी की बिजली काट दी गई है. लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण नेशनल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) ने यह कार्रवाई की है.
एनपीसीएल अधिकारियों के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी पर कुल 1.76 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसमें 1.26 करोड़ से अधिक की राशि एक साल से भी ज्यादा समय से लंबित है.
वहीं, अप्रैल 2025 से अब तक के लगभग 50 लाख रुपए भी नहीं चुकाए गए हैं. कई बार नोटिस भेजने और चेतावनियों के बावजूद जब बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो एनपीसीएल ने सख्त कदम उठाते हुए बिजली काट दी.
एनपीसीएल प्रवक्ता के अनुसार, “सोसाइटी को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी. यहां तक कि अंतिम नोटिस भी बीते सप्ताह दिया गया था, जिसमें साफ उल्लेख किया गया था कि यदि बकाया राशि तत्काल प्रभाव से नहीं चुकाई गई तो बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी.”
बिजली कटने से सोसाइटी के निवासी बेहद परेशान हैं. पानी की आपूर्ति, लिफ्ट, सुरक्षा उपकरण और अन्य दैनिक जरूरतों पर सीधा असर पड़ा है. कई वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, करोड़ों रूपये का गबन करने वाला राइस मिल मालिक गिरफ्तार
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल समय पर भरने के लिए उन्होंने मेंटेनेंस एजेंसी को नियमित भुगतान किया है, लेकिन एजेंसी की लापरवाही और अनियमितता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. निवासियों ने मांग की है कि जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बिजली जल्द से जल्द बहाल की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…