Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Greater Noida : सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी की काट दी गई बिजली, बकाया जानकर हो जाएंगे हैरान

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल समय पर भरने के लिए उन्होंने मेंटेनेंस एजेंसी को नियमित भुगतान किया है, लेकिन एजेंसी की लापरवाही और अनियमितता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-1 की बिजली कटी.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida) के सुपरटेक इको विलेज-1 की सोसाइटी में रह रहे सैकड़ों परिवारों को सोमवार सुबह से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पूरे सोसाइटी की बिजली काट दी गई है. लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण नेशनल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) ने यह कार्रवाई की है.

सोसाइटी पर कुल 1.76 करोड़ रुपए का बकाया

एनपीसीएल अधिकारियों के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी पर कुल 1.76 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसमें 1.26 करोड़ से अधिक की राशि एक साल से भी ज्यादा समय से लंबित है.

वहीं, अप्रैल 2025 से अब तक के लगभग 50 लाख रुपए भी नहीं चुकाए गए हैं. कई बार नोटिस भेजने और चेतावनियों के बावजूद जब बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो एनपीसीएल ने सख्त कदम उठाते हुए बिजली काट दी.

एनपीसीएल प्रवक्ता के अनुसार, “सोसाइटी को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी. यहां तक कि अंतिम नोटिस भी बीते सप्ताह दिया गया था, जिसमें साफ उल्लेख किया गया था कि यदि बकाया राशि तत्काल प्रभाव से नहीं चुकाई गई तो बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी.”

बिजली कटने से सोसाइटी के लोग परेशान

बिजली कटने से सोसाइटी के निवासी बेहद परेशान हैं. पानी की आपूर्ति, लिफ्ट, सुरक्षा उपकरण और अन्य दैनिक जरूरतों पर सीधा असर पड़ा है. कई वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, करोड़ों रूपये का गबन करने वाला राइस मिल मालिक गिरफ्तार

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल समय पर भरने के लिए उन्होंने मेंटेनेंस एजेंसी को नियमित भुगतान किया है, लेकिन एजेंसी की लापरवाही और अनियमितता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. निवासियों ने मांग की है कि जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बिजली जल्द से जल्द बहाल की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism