Greater Noida Father Son Death: ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित महागुन माइवुडस सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बेटे और उसके पिता की मौत हो गई दोनों की मौत सोसायटी की 23वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई बताया जा रहा है कि पिता बालकनी में अपने बेटे से फूल तुड़वा रहे थे इसी दौरान अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया बेटे को बचाने के लिए पिता तुरंत आगे बड़े लेकिन इस कोशिश में दोनों नीचे गिर गए हादसे के बाद सोसायटी में चीख पुकार मच गई.
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय आरव और उसके पिता की पहचान रणदीप पात्रा के रूप में हुई है हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचा है लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आरव बालकनी में फूल तोड़ रहा था इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया बच्चा बालकनी से नीचे की ओर लटक गया बेटे को इस हालत में देखकर उसके पिता रणदीप उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों देसी मंजिल से नीचे गिर गए हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, रणदीप सचिवालय में नौकरी करते थे जबकि उनका 11 वर्षीय बेटा अब पढ़ाई कर रहा था एक ही परिवार में पिता और बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सोसाइटी में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है.
सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…