Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. बालकनी में लटके बेटे को बचाने के चक्कर में पिता भी नीचे गिर गए.

Greater Noida Mahagun Mywoods Balcony Fall Accident Father Son Death Bisrakh
Edited by Vaibhav Gupta

Greater Noida Father Son Death: ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित महागुन माइवुडस सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बेटे और उसके पिता की मौत हो गई दोनों की मौत सोसायटी की 23वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई बताया जा रहा है कि पिता बालकनी में अपने बेटे से फूल तुड़वा रहे थे इसी दौरान अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया बेटे को बचाने के लिए पिता तुरंत आगे बड़े लेकिन इस कोशिश में दोनों नीचे गिर गए हादसे के बाद सोसायटी में चीख पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय आरव और उसके पिता की पहचान रणदीप पात्रा के रूप में हुई है हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचा है लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बेटे को बचाने पहुंचे पिता, दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिरे

बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आरव बालकनी में फूल तोड़ रहा था इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया बच्चा बालकनी से नीचे की ओर लटक गया बेटे को इस हालत में देखकर उसके पिता रणदीप उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों देसी मंजिल से नीचे गिर गए हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, रणदीप सचिवालय में नौकरी करते थे जबकि उनका 11 वर्षीय बेटा अब पढ़ाई कर रहा था एक ही परिवार में पिता और बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सोसाइटी में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें

सूचना मिलने पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में योगी सरकार का 10वां दीपोत्सव: राम मंदिर से राम की पैड़ी तक दिखेगा अलौकिक वैभव, गृह मंत्री अमित शाह समेत 6 हजार विशिष्ट अतिथि होंगे साक्षी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism