Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. सीएम ने अपने गुरुओं को सादर नमन किया. महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना की.
इस पावन अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता है. गुरु शिष्य को संस्कार, सेवा और सत्य से जोड़कर उच्चतम आदर्शों का मार्ग दिखाते हैं.”
योगी ने सभी गुरुजनों को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके पांच दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रनीति और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण बताया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गुरु पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “जीवन में जिसने भी अच्छाई, सच्चाई और करुणा की सीख दी, वही गुरु है.”
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरु पूर्णिमा पर मराठी भाषा में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संस्कृत श्लोक, “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः” साझा करते हुए गुरुओं को परमब्रह्म के रूप में वंदन किया. गडकरी ने सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी और गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि, “आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी. उन्होंने लिखा, “आचार्य शंकर के कारण ही हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवित है. उनके अद्वैत दर्शन ने मानवता को शांति और एकता का मार्ग दिखाया.” चौहान ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि गुरुओं का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो और उनका जीवन यशस्वी व जनकल्याणकारी बने.”
गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर, लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी पहुंचे. पवित्र नदियों में स्नान कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वाह किया.
देशभर से आए श्रद्धालु और शिष्य स्नान के बाद अपने-अपने गुरु स्थानों पर पहुंचे और विधिवत पूजन कर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए के नारे के साथ AAP सांसद संजय सिंह ने जौनपुर से शुरु किया स्कूल बचाओ अभियान
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…