देश

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार में चुनाव आते ही नेताओं की जुबान हुई बेकाबू, किसी ने ‘चोरवा’ कहा तो किसी ने ‘पॉकेटमार’

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं की जुबान भी बेकाबू होती जा रही है. कोई किसी को चोरवा कह रहा है. तो कोई पॉकेटमार. एक तरफ महागठबंधन के नेता एनडीए के नेताओं पर जुबानी तीर चला रहे हैं. तो एनडीए के नेता जी भी कम नजर नहीं आ रहे हैं. किन-किन नेताओं की जुबान से फूल झड़े हैं आइये जानते हैं…

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को कहा ‘पॉकेटमार’

बिहार चुनावों में लालू प्रसाद यादव के परिवार की बयानबाजी हमेशा सुर्खियों में रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को पॉकेटमार कहकर संबोधित किया.

तेजस्वी यादव का मानना है कि पीएम मोदी की रैलियों के लिए जनता के पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री नहीं चाहिये जो पॉकेटमार हो. भीड़ जुटाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है.

कन्हैया कुमार के बिगड़े बोल

कांग्रेस के नेता और एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी को संघी और आरएसएस को आतंकवादी कहा.

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही महागठबंधन ही नहीं एनडीए के नेताओं की जुबान भी खूब ओले बरसा रही है. हाल ही में गया में एक रैली के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी जुबान फिसलती दिखी.

सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को कहा ‘चोरवा’

सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को चोरवा कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा,

उस समय लोग कहते थे कि बिहार में दो ही चीज बचा है, एक बालू और दूसरा लालू. वहीं बालू ‘चोरवा’ का काम आ जाता था. जो गाय के बछड़े का चारा खा जाता हो, क्या उसको सत्ता देनी है?

इस दौरान सम्राट चौधरी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की.

बिहार में 243 सीटों पर होने हैं चुनाव

इसी साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए इसी साल के अंत यानी अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. इस चुनाव में जहां भाजपा ने 74 सीटें जीती. वहीं जदयू ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा 4 सीटें हम और 4 सीटें वीआईपी पार्टी ने जीती थी.

ये भी पढ़ें- ये रेलवे स्टेशन है या तबेला? प्लेटफॉर्म पर गाय-भैंसें बंधी हैं, उपले सूख रहे हैं…देखिए बिहार के मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट का हाल

राजद ने जीती थी 75 सीटें

वहीं महागठबंधन की बात करें तो इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर राजद उभरी थी. राजद ने विधानसभा चुनाव 2020 में 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस ने 19 और भाकपा माले ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा भाकपा और माकपा ने भी 2-2 सीटें जीती थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago