उत्तर प्रदेश

Guru Purnima 2025: 21 Km लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग की सफाई जोरों पर, DM ने चलाया स्वच्छता अभियान, दो करोड़ श्रद्धालु आएंगे

Guru Purnima 2025: उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन की पवित्र गिरिराज तलहटी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए आज जिलाधिकारी (डीएम) सी.पी. सिंह की अगुवाई में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान में एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, पंचायती राज विभाग, तहसील गोवर्धन और नगर पंचायत गोवर्धन ने मिलकर हिस्सा लिया. डीएम ने खुद झाड़ू उठाकर परिक्रमा मार्ग और दानघाटी मंदिर के आसपास की गंदगी साफ की. दर्जनों अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाया.

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि यह अभियान गोवर्धन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार से शुरू होने वाले गुरु पूर्णिमा मेले (Guru Purnima) में करीब दो करोड़ श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा के लिए आएंगे. ऐसे में साफ-सफाई और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है.

श्रमदान से बढ़ेगी गोवर्धन की स्वच्छता

सीपी सिंह ने कहा कि श्रमदान से न केवल गोवर्धन की स्वच्छता बढ़ेगी, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. उन्होंने इस अभियान को नियमित रूप से चलाने की बात कही. अभियान के दौरान दानघाटी मंदिर के सामने अतिक्रमण करने वाली दुकानों पर चालान की कार्रवाई भी की गई. डीएम ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है.

आयोजकों से डीएम की अपील

आश्रम संचालकों और भंडारा आयोजकों से डीएम सीपी सिंह ने अपील की कि वे गंदगी न फैलाएं और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें. उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ की तर्ज पर अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें. हम सभी को आपस में मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे आसपास किसी भी प्रकार का कचरा न रहे. स्वच्छता से ही सकारात्मक माहौल पैदा होता है.

ये भी पढ़े: दिल्ली कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया, ब्रिटेन में रह रहा है आर्म्स डीलर

स्वच्छ और सुंदर होगा परिक्रमा मार्ग

जिलाधिकारी ने कहा अगर अपने आसपास गंदगी न फैलाए, तो पूरा गोवर्धन और गिरिराज परिक्रमा मार्ग चमक उठेगा. इस अभियान ने स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई और धार्मिक स्थल की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया. निश्चित ही जिला प्रशासन की ये पहल गोवर्धन और गिरिराज परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाएगा. इसी के साथ इसमें खुद डीएम के शामिल होने से अभियान का गति तेज होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago