हापुड़ में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. सोमवार को नेशनल हाईवे-09 पर दिनदहाड़े 85 लाख रुपये की बड़ी लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम को निशाना बनाते हुए इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
वही एएसपी विनीत भटनागर ने बताया गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी निवासी व्यापारी गोपालजी का मुनीम अजयपाल सिंह (निवासी गांव दादूपुर खटाना) सोमवार को जिले के व्यापारियों से पेमेंट लेने आया था. उसने जिले के दो अलग-अलग व्यापारियों से 50 लाख रुपये और 35 लाख रुपये, कुल 85 लाख रुपये नकद वसूल लिए और एक पिट्ठू बैग में रखकर वह स्कूटी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था. जब मुनीम अजयपाल सिंह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-09 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा,तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही मुनीम सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हथियारों से लैस बदमाशों ने उसके कंधे से रुपयों से भरा पिट्ठू बैग छीना और बाइक से फरार हो गए. दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर हुई इस बड़ी लूट से इलाके में सनसनी फैला दी. राहगीरों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस के हो उड़ गये. पुलिस अधिकारी सहित क्राइम ब्रांच टीम सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. घायल मुनीम को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
वही पुलिस अब एनएच-09 पर लगे सीसीटीवी कैमरों, टोल प्लाजा और आसपास के निजी प्रतिष्ठानों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सके. जैसे ही घटना की जानकारी एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी को मिली वैसे ही दोनों अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये. डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने पांच टीमों के गठन कर घटना कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए. इसके अलावा डीआईजी ने मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को भी हापुड़ पुलिस की मदद के लिए लगाया है.
पिलखुवा के एनएच 09 पर व्यापारी के मुनीम से हुई 85 लाख रूपये की लूट पुलिस की लापहरवाही भी दर्शा रही है. क्योंकि पहले जिले मुख्यमार्गो पर पुलिस द्वारा पट्रोलिंग की जाती थी जो थाने एवं पुलिस लाईन में तैनात चार पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाकर उन्हें मुख्यमार्गो पर गश्त के लिए लगाया जाता था. लेकिन बीते कुछ दिनों में जिले के मुख्यमार्गो पर ऐसी कोई निगरानी नही दिखाई दे रही है. जिसका फायदा आज 85 लाख की लूट करने वाले बदमाशों ने उठाया है.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…