Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोरखपुर में हत्थे चढ़ा फर्जी IAS, 4 राज्यों में धोखा देते फिरा, करोड़ों का चूना लगा चुका था; चार-चार गलफ्रेंड बनाईं, 3 प्रेग्नेंट मिलीं

यूपी के गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार ने चार लड़कियों को धोखा दिया, करोड़ों की ठगी और फर्जी दस्तावेजों का खुलासा हुआ है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी गौरव कुमार उर्फ ललित किशोर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. गौरव ने करोड़ों की ठगी, फर्जी आईडी और सरकारी ठेके दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को धोखा दिया.

चार राज्यों में था नेटवर्क

पुलिस जांच में पता चला कि गौरव ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में जाल फैला रखा था. वह मोबाइल, दस्तावेज और लेन-देन के जरिए लोगों को अपने फर्जी आईएएस होने का भरोसा दिलाता था. गौरव के चार रिश्ते थे और उनमें से तीन लड़कियां प्रेग्नेंट थीं. सभी को लगता था कि वे एक असली IAS अधिकारी से प्यार कर रही हैं. गौरव ने सफेद इनोवा कार पर लाल-नीली बत्ती लगाई, सरकारी स्टाइल में दौरे किए और AI से तैयार फर्जी दस्तावेज दिखाए. लड़कियों को धोखे का कोई अंदाजा नहीं था.

पुलिस ने पता लगाया कि गौरव पहले ही एक लड़की से लव मैरिज कर चुका था. यह बात उसकी चारों गर्लफ्रेंड में से किसी को पता नहीं थी. पुलिस ने उसकी चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाले, जिससे फर्जी IAS लाइफस्टाइल का सच सामने आया.

ठगी के बड़े मामले सामने आए

जांच में एक कारोबारी ने शिकायत की कि गौरव ने 450 करोड़ के टेंडर दिलाने का भरोसा देकर 5 करोड़ रुपये और दो इनोवा कारें ले लीं. जब पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर लिए, तो गौरव को ट्रेस करके गिरफ्तार किया गया. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गौरव ने चार राज्यों में अपने जाल फैलाए और कई लोगों को ठगा. यह मामला बिहार चुनाव के दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति से शुरू हुआ, जिसने गौरव का नाम लिया.

ये भी पढ़ें: ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ का खौफ! जान बचाने के लिए पति ने पत्नी को प्रेमी संग जाने दिया, मेरठ में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital