उत्तर प्रदेश

हापुड़ में भारी बवाल! सपा नेता के घर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के कार्यकर्ता, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हापुड़ में मंगलवार (12 मई, 2026) को उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता के घर पर बुलडोजर चलवा दिया. यह कार्रवाई सपा के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के दो मंजिला मकान पर की गई, जिसे प्रशासन ने अवैध कब्जे की श्रेणी में बताते हुए ध्वस्त कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की तरफ से हाल ही में गांव के करीब 68 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे. इन सभी पर आरोप था कि उन्होंने तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से मकान और अन्य निर्माण कर लिए हैं. नोटिस में साफ कहा गया था कि लोग खुद ही अपना निर्माण हटा लें, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी जब किसी ने कार्रवाई नहीं की, तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर चलवा दिया.

अय्यूब सिद्दीकी का मकान भी इसी कार्रवाई की जद में आ गया और देखते ही देखते दो मंजिला ढांचा मलबे में बदल गया.

कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

जैसे ही इस कार्रवाई की खबर फैली, बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और विरोध शुरू हो गया. कई कार्यकर्ता बुलडोजर के सामने ही खड़े हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों तरफ से बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

इलाका छावनी में हुआ तब्दील

तनाव इतना बढ़ गया कि पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल दिया गया. भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा ताकि हालात काबू में रखे जा सकें. इस दौरान अफरा-तफरी के माहौल में मौजूद एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है. उनका साफ कहना है कि सरकारी तालाब या सार्वजनिक जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या थी प्रतीक यादव की मौत की वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, अब ‘विसरा’ खोलेगा राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago