शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत के बाद सहुआपुर विद्यालय में मचा हड़कंप. (PC; भारत एक्सप्रेस)
Hardoi News:देवेन्द्र सिंह/हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरु और शिष्य के रिश्ते को दागदार करने वाली एक दर्दनाक खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. सहपाठी से विवाद की शिकायत करने गई 14 वर्षीय मासूम छात्रा को शिक्षक की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई.
अस्पताल में जिंदगी की जंग हारने से पहले छात्रा का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने शिक्षक द्वारा की गई बर्बरता की कहानी बयां की थी. परिजनों के आरोप पर पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुआपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के संविलियन विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा क्षमा दीक्षित की शिक्षक द्वारा कथित तौर पर की गई पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
घटनाक्रम के मुताबिक, 20 अगस्त को परीक्षा के दौरान क्षमा का अपनी सहपाठी छात्रा से कॉपी खींचने को लेकर विवाद हुआ था. जब क्षमा ने इसकी शिकायत सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार से की, तो आरोप है कि शिक्षक ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांट दिया और उसका हाथ बुरी तरह मरोड़ दिया. पिटाई से गंभीर रूप से घायल छात्रा की हालत बिगड़ती चली गई और समय पर उचित इलाज न मिल पाने के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
मृत्यु से पहले छात्रा का एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह शिक्षक द्वारा की गई बर्बरता और अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है. इस मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की. गाज गिरते ही विभाग ने विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक अक्षत और सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
पचदेवरा पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता उमेश दीक्षित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. शव का पोस्टमार्टम फर्रुखाबाद में कराया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
यह भी पढ़ें-पानी में डूबी जैतपुर तहसील की दीवारें, कंप्यूटर छूते ही कर्मचारियों को लग रहे करंट के झटके; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…