उत्तर प्रदेश

‘नॉनवेज खाओ, बुर्का पहनो..’, 5 सहेलियों ने बुना धर्मांतरण का जाल, मुरादाबाद में अब हुआ एक्शन

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कक्षा 12वीं की एक हिंदू छात्रा को उसकी ही सहेलियों द्वारा जबरन बुर्का पहनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है. छात्रा का बुर्का पहनते हुए एक सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया. पुलिस ने अब इस मामले में छात्रा के भाई की तहरीर पर 5 नाबालिग छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला बिलारी थाना क्षेत्र का है. शाहुकुंज कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को उसकी क्लास में पढ़ने वाली 5 सहेलियों ने कथित तौर पर घेर लिया और उसे बुर्का पहनाया. आरोप है कि ये सहेलियां पिछले काफी समय से एक साजिश के तहत हिंदू छात्रा का ‘माइंडवॉश’ कर रही थीं. वे उसे अपने धर्म की खूबियां बताती थीं और हिंदू धर्म के खिलाफ बातें कर उसे मुस्लिम रीति-रिवाजों की ओर धकेल रही थीं.

नशीला पदार्थ और नॉनवेज का दबाव (Moradabad Burqa Controversy)

पीड़ित छात्रा के भाई देवेश चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह ‘लव जिहाद’ का प्रोपेगेंडा हो सकता है. भाई के मुताबिक, आरोपी छात्राएं उसकी बहन को रेस्टोरेंट ले जाती थीं, जहां खाने में कोई नशीला या संदिग्ध पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिससे उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था.

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद! संत या बीजेपी के सबसे बड़े सियासी विरोधी? पीएम मोदी को भी कह दिया था- हिंदू नहीं हैं

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब छात्रा 11वीं में थी, तब मुख्य आरोपी छात्रा की बड़ी बहन स्कूल में नॉनवेज लेकर आई थी और पीड़िता पर उसे खाने का दबाव बनाया गया था. भाई का दावा है कि अगर समय रहते वीडियो सामने नहीं आता, तो उसकी बहन के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

पुलिस ने दर्ज की FIR (Moradabad Police FIR)

CCTV की जांच तेज मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और भाई की तहरीर के आधार पर 5 नाबालिग छात्राओं के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला केवल बुर्का पहनाने तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा धर्मांतरण सिंडिकेट काम कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago