खेल

रोहित शर्मा का बदला नाम! ‘हिटमैन’ के बाद अब इस खास नाम से पहचाने जाएंगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

भारतीय क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से जाने-जाने वाले Rohit Sharma का नाम अब बदल गया है. अब क्रिकेटर के नाम के आगे नया टाइटल जुड़ चुका है. जी हां, क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित अब ‘डॉक्टर रोहित शर्मा’ बन गए हैं. दरअसल, पुणे की मशहूर अजींक्या डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने टीम इंडिया के दिग्गज को मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) की उपाधि से नवाजा है.

मैदान के ‘हिटमैन’ अब बने ‘डॉक्टर’

रोहित शर्मा को ये सम्मान उनका खेल के लिए समर्पण और देश का मान बढ़ाने के लिए दिया गया है. यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन में जब उनके नाम का ऐलान किया गया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. हालांकि, क्रिकेटर इस समारोह के दौरान खुद वहां मौजूद नहीं थे. दरअसल, BCCI की एक मीटिंग की वजह से उन्हें मुंबई में ही रुकना पड़ा.

जैसे ही ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने स्टेज से यह जानकारी दी कि रोहित आज नहीं आ पाएंगे, छात्रों के चेहरे थोड़े लटक गए. लेकिन रोहित ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और एक खास वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? PCB अध्यक्ष नकवी ने कहा- बांग्लादेश के साथ हुआ अन्याय

वीडियो मैसेज में क्या बोले रोहित?

रोहित ने बड़ी विनम्रता के साथ इस सम्मान को स्वीकार किया. उन्होंने अपने मैसेज में कहा, “मुंबई के एक छोटे से लड़के से लेकर टीम इंडिया की जर्नी तक, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, चाहे वो धैर्य हो या कड़ी मेहनत. यह सम्मान मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि पढ़ाई हो या खेल, दोनों ही जगह अनुशासन सबसे जरूरी है.”

उन्होंने आगे कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनका सफर यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरी ईमानदारी से हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा. रोहित ने यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अजींक्या डीवाई पाटिल और डॉ. पूजा पाटिल को इस सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया भी कहा.

‘नेशन फर्स्ट’ सबसे पहले

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रोहित के न आने पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि उनके लिए देश और क्रिकेट से जुड़ी जिम्मेदारियां सबसे ऊपर हैं. चांसलर डॉ. अजींक्या डीवाई पाटिल ने बताया कि बीसीसीआई की मीटिंग नेशनल लेवल पर काफी अहम थी, इसलिए रोहित का वहां होना जरूरी था. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि रोहित जल्द ही खुद यूनिवर्सिटी कैंपस आएंगे और छात्रों से मुलाकात करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

8 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago