Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

इमरान मसूद बोले- ‘क्या हम चुनाव का मजाक बना रहे हैं?’, सपा के मेनिफेस्टो पर भी उठाए सवाल

Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर समझौते की खबरों पर नाराजगी जताई है. सपा के मेनिफेस्टो और मायावती के साथ गठबंधन की संभावना पर भी उन्होंने अपनी बात रखी.

imran-masood-congress-sp-seat-sharing-mayawati-alliance

इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते पर उठाए सवाल

Imran Masood On SP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते की खबरों को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस को इतनी ही सीटों पर समझौता करना है, तो फिर चुनाव लड़ने का क्या मतलब है?

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा,

फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? क्या हम इस चुनाव का मजाक बना रहे हैं? हमें अपनी पार्टी का अस्तित्व साबित करना है. हमें अपनी पार्टी को मजबूत करना है. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, वह जरूर करूंगा.

सपा के मेनिफेस्टो पर क्या बोले इमरान मसूद?

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी की है और घोषणापत्र भी समाजवादी पार्टी का है, तो आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? आपको उनसे पूछना चाहिए.

उन्होंने गठबंधन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. मसूद ने कहा कि गठबंधन का मतलब ही यही होता है कि सभी दलों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और उसमें सारी बातें साझा की जाएं. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यहां और क्या हो रहा है.

मायावती के फैसले पर छोड़ी बात

यूपी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की संभावना को लेकर भी इमरान मसूद से सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि यह मायावती का फैसला होगा, कांग्रेस का नहीं.

ये भी पढ़ें- छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि क्या आप उन्हें कोई छोटी नेता मानते हैं? यह मायावती जी का फैसला है, हमारा नहीं. आप ऐसी चीजों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनका अभी कोई अस्तित्व ही नहीं है. तो मैं ऐसे सवालों का जवाब कैसे दे सकता हूं?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism