उत्तर प्रदेश

भारत सशक्त देश बना, संगठन में एकता ही सफलता का मंत्र: डॉ. दिनेश शर्मा

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी और महापौर सुषमा खर्कवाल के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत आज एक सशक्त देश बन चुका है.

उन्होंने अहिल्याबाई होलकर को नारी सशक्तीकरण का प्रतीक बताते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सुषमा ने जनता से जुड़कर बेहतर प्रशासन का परिचय दिया. उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेह प्राप्त है.

डॉ. शर्मा ने कहा कि राजनीति में पद अस्थायी होता है, लेकिन कार्य स्थायी पहचान देता है. लखनऊ को अटल बिहारी वाजपेयी, लालजी टंडन और राजनाथ सिंह ने संवारा. उन्होंने संगठन में एकता को सफलता का मंत्र बताया, जिसमें वरिष्ठों का सम्मान और नए कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ना शामिल है.

उन्होंने नगर विकास मंत्री एके शर्मा के विकास कार्यों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की. समारोह में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ के विकास और भाजपा की एकजुटता पर बल दिया. उन्‍होंने कहा- हाल ही में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया. आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: New DGP of UP: उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए राजीव कृष्ण, ये लगातार 5वें कार्यवाहक DGP; देखिए इनका प्रोफाइल

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

10 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago