गौतमबुद्ध नगर के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का समापन एक शानदार उपलब्धि के साथ हुआ. इस आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने 25 वर्षों में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इस चैंपियनशिप में प्रमुख आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया.
उनके स्वागत में चेयरमैन सॉफ्ट टेनिस यूपी, अभिषेक कौशिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! आपकी उपस्थिति से इस आयोजन में समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है.”
इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पुरुष डबल्स में जय मीना और योगेश की जोड़ी ने गुजरात के अनिकेत पटेल और वंश को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इसके अलावा, पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जय मीना ने पहली बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता. चैंपियनशिप के दौरान भारत ने कुल पांच पदक हासिल किए, जिसमें पुरुष डबल्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य, जबकि महिला डबल्स में कांस्य पदक शामिल है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों से मिलने का अद्भुत अवसर मिला. इस तरह के आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है, जो न केवल राष्ट्र को गौरवान्वित करती हैं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करने में भी योगदान देती हैं.”
यह आयोजन भारतीय सॉफ्ट टेनिस के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है. भारतीय खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़कर देश के खेल जगत में नई उम्मीद और जोश का संचार किया. इस सफलता ने न केवल युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया, बल्कि भारत को वैश्विक खेल पटल पर और मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.
-भारत एक्सप्रेस
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…