उत्तर प्रदेश

Bharat Express Exclusive: नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा- ‘करुणा भाव नहीं, अंतर्निहित शक्ति है; Gen-Z में है दुनिया बदलने की नैतिक ताकत’

नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आज नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की नई पुस्तक ‘करुणा: समाधान की शक्ति’ के लोकार्पण एवं पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर ‘भारत एक्सप्रेस’ के संवाददाता मुचकुंद राय ने नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी से उनकी पुस्तक, वैश्विक संकट और नई पीढ़ी (Gen-Z) की भूमिका को लेकर खास बातचीत की.

‘करुणा शब्द हजारों साल से सुना गया, लेकिन अमल में नहीं आया’

सवाल: आपकी पुस्तक ‘करुणा: समाधान की शक्ति’ का विमोचन हुआ है. करुणा के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे और इस पुस्तक को लिखने का विचार आपके मन में कैसे आया?

कैलाश सत्यार्थी: “करुणा शब्द हजारों साल से लोग सुन रहे हैं, लेकिन अमल में नहीं ला रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग सामान्य तौर पर करुणा को केवल एक भाव, दया, कृपा, परोपकार या सामाजिक मूल्य जैसी चीज मानते हैं. बेशक ये सब अच्छे सामाजिक मूल्य और अच्छे भाव हैं, लेकिन करुणा केवल भाव नहीं, बल्कि एक अंतर्निहित शक्ति (Inherent Power) है. यह हम सबके अंदर मौजूद वह शक्ति है जो अपनी और दूसरों की समस्याओं का विवेकपूर्ण समाधान कराती है.”

उन्‍होंने आगे कहा—

“आज हमारी दुनिया जल रही है. मानवता और हमारी धरती मां—दोनों खतरे में हैं. पूरे संसार में उग्रता, हिंसा और घृणा बढ़ रही है, जबकि नैतिक जवाबदेही और नैतिक जिम्मेदारी घट रही है. ऐसे संकट के समय में यह बेहद जरूरी हो गया है कि हम दूसरे की तकलीफ को अपनी तरह महसूस करें और उसे दूर करने व उसका निवारण करने का पूरा प्रयास करें. करुणा उसी प्रयास का नाम है.”

सवाल: आज की युवा पीढ़ी (Gen-Z) के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगे?

कैलाश सत्यार्थी: “युवाओं के भीतर अभी जो ऊर्जा है, जो ईमानदारी है और जो पूरी नई पीढ़ी (Gen-Z) में साफ नजर आती है, मुझे उस पर पूरा भरोसा है. जब यह नई पीढ़ी हिंसा से दूर रहकर समाज परिवर्तन, अन्याय, अत्याचार, पाखंड और अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाती है और लड़ती है, तो उसमें जो नैतिक शक्ति होती है, वह हमारी पीढ़ी के लोगों से कहीं ज्यादा है.”

उन्होंने आगे संदेश देते हुए कहा—

“हमारी पीढ़ी के लोगों को अब यह समझना चाहिए कि वर्तमान और भविष्य दोनों ही यह नई पीढ़ी है. हमें उनके लिए जगह खाली करनी चाहिए ताकि वे पूरी दुनिया और भविष्य का कुशल नेतृत्व कर सकें.”

दिग्गज शख्सियतों की मौजूदगी में हुआ पुस्तक का लोकार्पण

एमिटी यूनिवर्सिटी के एफ-2 ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ और ‘एमिटी यूनिवर्सिटी’ द्वारा हार्पर कॉलिंस एवं कुंजुम बुक्स के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश मौजूद रहे. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात लेखक व चिंतक प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल, लेखक व आलोचक वेद प्रकाश, तथा प्रसिद्ध लेखक व कला समीक्षक सुश्री रक्षंदा जलील शामिल हुईं. पुस्तक परिचर्चा का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय द्वारा किया गया.

कैलाश सत्यार्थी: बचपन बचाने और वैश्विक करुणा के पुरोधा

कैलाश सत्यार्थी भारत की उन शख्सियतों में शामिल हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, पीड़ित और बाल श्रम की बेड़ियों में जकड़े बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. वर्ष 2014 में उन्हें बाल अधिकारों की रक्षा और शांति स्थापना के लिए विश्व के सर्वोच्च ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था.

‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के जरिए उन्होंने अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी, गुलामी और तस्करी के चंगुल से मुक्त कराकर शिक्षा और सम्मान की मुख्यधारा से जोड़ा है. वर्तमान में वे अपने संगठन ‘सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन’ के जरिए पूरी दुनिया में ‘करुणा के वैश्वीकरण’ (Globalising Compassion) का अलख जगा रहे हैं, ताकि हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित, शिक्षित और समतामूलक समाज का निर्माण हो सके.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago