कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है. भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान कुछ उत्साहित समर्थक उनकी खुली थार के बोनट पर चढ़ गए.
समर्थकों को इस तरह गाड़ी पर चढ़ा देखकर सांसद ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उन्होंने नाराजगी जताने के बजाय हाथ जोड़कर समर्थकों से नीचे उतरने की अपील की. सांसद का यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
कानपुर देहात में BJP सांसद की थार पर चढ़े समर्थक… हाथ जोड़कर बोले BJP सांसद-गाड़ी टूट जाएगी…पैसे नहीं हैं बेटा….देवेंद्र सिंह भोले का वीडियो वायरल pic.twitter.com/llKfpSi4q1
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) August 20, 2026
वीडियो में सांसद देवेंद्र सिंह भोले समर्थकों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गाड़ी से नीचे उतर जाएं. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, “गाड़ी टूट जाएगी बेटा, मेरे पास पैसे नहीं हैं.” सांसद की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों में भी हल्की मुस्कान देखने को मिली. बताया जा रहा है कि सांसद की अपील के बाद समर्थक आखिरकार गाड़ी के बोनट से नीचे उतर गए. इस दौरान किसी बड़े विवाद या अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई.
तिरंगा यात्रा के दौरान समर्थकों का उत्साह काफी ज्यादा नजर आया. इसी उत्साह में कुछ लोग सांसद की खुली थार पर चढ़ गए थे. हालांकि, सांसद ने स्थिति को सख्ती से संभालने के बजाय सहज और हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें समझाया.
ये भी पढ़ें- ‘हमारा अपमान बंद करें!’ अखिलेश के ‘चवन्नी’ तंज पर भड़के जयंत चौधरी; 2027 में ‘सबक’ सिखाने का किया दावा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…
Gold Silver Price Today: धनतेरस और शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति और जेडीयू के भीतर अंतर्कलह तेज हो गई है. अनंत…