उत्तर प्रदेश

1600 रुपये के लिए छिड़ी जंग! गोलियों से गूंजा गांव, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, महिला को लगी गोली

Budaun 1600 rupees dispute firing: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से मामूली रकम को लेकर हुए विवाद का खौफनाक मामला सामने आया है.सहसवान थाना क्षेत्र के बडेरिया गांव में 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी और लाठी-डंडे चले. देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

1600 रुपये को लेकर भिड़े दो पक्ष

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था. शुरुआत में मामला कहासुनी तक था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडों के साथ गोलियां भी चलने लगीं. गांव में अचानक हुए इस खूनी संघर्ष से लोगों में दहशत फैल गई. काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

गोली लगने से महिला गंभीर घायल

मारपीट और गोलीबारी के दौरानएक महिला के पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीबआधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘जेन-अल्फा’ के समर्थन में मायावती: सरकार की लगाई क्लास, बोलीं- बच्चों की आवाज दबाना बंद करें

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि विवाद के पीछे की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल1600 रुपये के मामूली लेनदेन से शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष में कैसे बदल गया, इसे लेकर गांव में चर्चा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago